'

UP SUPER TET NEWS : यूपी सरकार का बडा तोहफा‚ अब यूपी प्राथमिक शिक्षक का इंतजार हुआ खत्‍म!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Super TET News : उत्‍तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे यवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लिया महत्‍वपूर्ण फैसला। एक महत्वपूर्ण बैठक 27 जून को आयोजित की जाएगी, जहां शिक्षकों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश में बीएड और डीएलएड छात्रों की अधिकतरता यही मांग कर रही है कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्दी से पूरी की जाए। इसलिए, प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रतीक्षा अब शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी।

UP Super TET: उत्तर प्रदेश राज्‍य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती को लेकर नया का ताजा अपडेट 27 जून‚ 2023 को एक महत्वपूर्ण फैसले पर बैठक होने वाली है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के बारे में चर्चा होगी। इस बैठक का आयोजन विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में हो रहा है, और उन्होंने पहले ही अफ़सरों को इसकी जानकारी दी है। बैठक में 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी, और बड़े पैमाने पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसमें शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।

साथ ही नई शिक्षकों की भर्ती के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इस बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला हो सकता है। जैसे कि शिक्षक भर्ती को लेकर जौनपुर की तिवारी ने याचिका दायर की थी, जिसमें 10% से अधिक पद रिक्त बताए गए हैं। ऐसे कई विद्यालय हैं जहां सिर्फ़ एक ही शिक्षक कार्यरत है। यूपी में वर्तमान में शिक्षक के लगभग 51112 पद रिक्त हैं और इन सभी पदों पर भर्ती की मांग की गई है।

जल्द जारी होगा उत्‍तर प्रदेश शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के बारे में एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की गई है। इसके अनुसार, यूपी में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती (UP Super TET) का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। छात्रों के लिए यह बडी खुशखबरी है क्‍योंकि यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए बहुत जल्‍द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि शिक्षक बनने वाले युवा पिछले 5 सालों से यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नए शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना होने के बाद शिक्षक भर्ती का नोटीफिकेशन जल्‍द ही जारी किया जाएगा और यह लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत अच्‍छी खबर होने वाली है।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती अथवा अन्‍य सभी सरकारी नौकरियों‚ मनोरंजन‚ खेल‚ नवीनतम समाचार‚ वायरल खबरों के ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बनें रहे और नई नई खबरों का आनन्‍द लें। धन्‍यवाद!

1 thought on “UP SUPER TET NEWS : यूपी सरकार का बडा तोहफा‚ अब यूपी प्राथमिक शिक्षक का इंतजार हुआ खत्‍म!”

Leave a Comment

Join Whatsapp