'

UP Police Bharti 2023: युवाओं का इंतजार हुआ खत्‍म‚ यूपी पुलिस कांस्‍टेबल के 52699 पर इस दिन जारी होगा नोटीफिकेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Bharti 2023: उत्‍तर प्रदेश पुलिस विभाग में अभी तक की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है‚ जिसका नोटीफिकेशन इसी महीने जारी होने के बाद पुलिस कांस्‍टेबल पद हेतु इच्‍छुक उम्‍मीदवार आवेदन कर सकेंगे। यूपी के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है‚ जो लोग लम्‍बे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं‚ क्‍योंकि इस भर्ती हेतु लगभग 25 से 30 लाख उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में 52699 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं को इसी महीने अच्छी खबर मिल सकती है। इस भर्ती का काफी समय से युवा इंतजार कर रहे हैं और अपनी तैयारियों में जुटे हैं. अब उन सभी युवाओं का इंतजार जल्‍द खत्म होने वाला है क्‍योंकि इसी महीने भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती अधिसूचना 2023

उत्‍तर प्रदेश में पहली बार सबसे ज्‍यादा 52699 पदों पर युवाओं को यूपी पुलिस से जुड़ने का मौका दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के अनुसार 15 जुलाई 2023 को इसका नोटिफिकेशन जारी का अनुमान लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस विभाग की ओर से 15 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती 2023 हेतु लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्‍म होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती अधिसूचना 2023 में यूपी पुलिस वैकेंसी के लिए आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन संरचना सहित सभी जानकारी शामिल होगी।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए योग्‍यता और आयु सीमा क्‍या होगी

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निर्धारित की जायेगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी निर्धारित शारीरिक मापदंडों को भी पूरा करना होगा।

बता दें कि कोरोना संक्रमण काल में भर्ती न होने के कारण ऐसे उम्‍मीदवार जो ओवरएज हो चुके हैं वे आयु सीमा में 2-3 वर्ष की छूट देने की मांग कर रहे हैं ताकि वह भी इसमें आवेदन कर सकें। हालांकि अभी इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं किया है।

इसे भी पढें-

Leave a Comment

Join Whatsapp