RPF Constable Vacancy 2023: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) के लिए ऑनलाइन आवेदन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, जो भी उम्मीदवार R.P.F. के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि भरतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्दी ही RPF Constable Vacancy 2023 जारी होने वाली है, रेलवे पुलिस बल वैकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, RPF Constable Recruitment 2023 नोटिफिकेशन और आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा अंत तक अवश्य पढें।
भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भारतीय रेलवे के लिए गठित केंद्रीय सुरक्षा बल है, इस बार RPF Constable Recruitment 2023 लगभग 9,000 पदों को भरने के लिए जारी की जा सकती है, भर्ती जारी होने तक पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। लगातार बढ़ती रेलवे सुरक्षा की आवश्यकता और उम्मीदवारों द्वारा लगातार इस भर्ती की मांग की वजह से RPF Constable Vacancy 2023 के लिए ज्यादा पद आने की संभावना है।
RPF Constable Vacancy 2023 का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | RPF Constable Vacancy 2023 (Upcoming) |
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पद का नाम | कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 9,000+ पद (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rpf.indianrailways.gov.in/RPF/ |
RPF Constable Recruitment 2023 Eligibility (योग्यता)
अगर आप भारतीय रेलवे पुलिस फोर्स में RPF Constable Vacancy के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं और 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। यदि आप RPF सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि | सूचना जल्द जारी होगी। |
आवेदन की अंतिम तिथि | सूचना जल्द जारी होगी। |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | सूचना जल्द जारी होगी। |
परीक्षा तिथि | Soon |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | Soon |
ये भी देखें: MP Sub Inspector Bharti 2023: इस दिन जारी होगा सब इंस्पेक्टर के पदों पर नई भर्ती, जानें
आयु सीमा
RPF Constable Recruitment के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा मानदंड निम्न प्रकार से निर्धारित किये गये हैं:
RPF कांस्टेबल पद के लिए
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
RPF सब इंस्पेक्टर पद के लिए
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
इसके अलावा SC/ST के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट और OBC के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट प्रदान की जायेगी।
आवेदन फीस
RPF भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। यदि उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करने में असफल रहता है, तो उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा और निरस्त कर दिया जाएगा, RPF Recruitment 2023 फीस की जानकारी निम्नलिखित वर्गवार प्रदान की गई है।
जनरल/ओबीसी | 500/- रुपये |
एससी/एसटी | 250/- रुपये |
महिला (सभी वर्ग) | 250/- रुपये |
PH/पूर्व सैनिक एक निम्न जातियों के लिए | 250/– रूपये |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने का प्रकार | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक ई-चालान |
RPF Constable and SI भर्ती के पदों का संभावित विवरण
उम्मीदवारों की सूची | भर्ती विवरण |
पुरुष कांस्टेबल (Constable) | 4403 |
महिला कांस्टेबल (Constable) | 4216 |
पुरुष दारोगा (SI ) | 819 |
महिला दारोगा (SI ) | 301 |
कुल | 9739 |
RPF Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
अ्रगर आप RPF Constable भर्ती में चयनित होना चाहते हैं तो ऐसे सभी उम्मीदवारों को कुल 4 चरणों की परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा: जो इस प्रकार है-
- सीबीटी लिखित परीक्षा
- पीईटी परीक्षा
- पीएमटी परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
RPF Constable Bharti 2023 Exam Schedule
- सामान्य ज्ञान 50
- गणित 35
- रिजनिंग 35
- Total 120
RPF PET Exam का विवरण
RRB RPF PET Exam में उन्ही उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए होंगे, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए रेलवे आरपीएफ सिलेबस को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें, यदि आप लिखित परीक्षा पास कर लेंगे तो आपको फिजिकल परीक्षा पास करनी होगी जिसके मापदंड नीचे दिए गए हैं:
RPF Constables PET
कैटेगरी | पुरुष उम्मीदवारों के लिए | महिला उम्मीदवारों के लिए |
दौड़ | 1600 मीटर (5 मिनट 45 सेकंड में) | 800 मीटर (3 मिनट 40 सेकंड में) |
ऊंची कूद | 4 फीट | 3 फीट |
लंबी कूद | 14 फीट | 9 फीट |
RPF Sub Inspectors PET
कैटेगरी | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
दौड़ | 1600 मीटर (6 मिनट 30 सेकंड में) | 800 मीटर (4 मिनट में) |
ऊंची कूद | 3 फीट 9 इंच | 3 फीट |
लंबी कूद | 12 फीट | 9 फीट |
RPF Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
यदि आप RRB RPF Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसको पढ़कर पूरी भर्ती प्रक्रिया समझ सकते हैं, इसके साथ ही आप हमरे द्वारा बताए गए आवेदन प्रक्रिया को पढ़कर अपना आवेदन कर सकते हैं –
- RRB RPF Recruitment जारी होने के बाद आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRB बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- रेलवे आरपीएफ भर्ती का आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे – अंक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, को अपने पास रखकर आवेदन करें।
- उसके बाद रेलवे पुलिस फोर्स भर्ती के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपने आवेदन प्रक्रिया के सभी चरणो को भरकर अपना आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें
- उसके बाद आपको RRB RPF Recruitment आवेदन फीस जमा करनी होगी, जिसको आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी न हो।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करके, उसका प्रिंट करा ले और उसको अपने पास सुरक्षित रखें।
Home Page | Click Here |
Apply Now Here | Click Here |
Category | Sarkari Jobs |
Official Website | Click Here |
ये भी देखें:
- UPSSSC Junior Assistant Bharti 2023: खुशखबरी आयोग ने कनिष्ठ सहायक‚ कनिष्ठ लिपिक के 5212 पदों पर निकाली भर्ती‚ फटाफट करें आवेदन
- Anganwadi Bharti Kab Niklegi 2023 : आंगनवाड़ी के 53000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन
- UP Police Recruitment 2023: युवाओं को तोहफा‚पुलिस के 53 हजार पदों पर होगी भर्ती‚10वी व 12वीं पास करें फटाफट आवेदन