Moradabad Outsource Employee News: नगर निगम के 1701 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इस बार एक नवंबर को बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा। नगर आयुक्त से इसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम कर्मचारी संघ ने दीपावली पर्व के पहले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग की। नगर आयुक्त ने मांग को स्वीकार कर लिया।
साथ ही दीपावली से पहले एडवांस वेतन की भी मांग की है। नगर निगम कर्मचारी संघ एवं एसटी-एसटी, ओबीसी और स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया।
Moradabad Outsource Employee News
बताया कि एक नवंबर को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़ा वेतन मिल जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के तीनों संगठनों ने मांग रखी कि दीपावली के त्योहार के पहले हर वर्ष की तरह एडवांस वेतन मिलना चाहिए।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की कटौती एक जुलाई के बढ़े हुए वेतन के एरियर से की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुबहान, महामंत्री मोहित चौहान, एससी एसटी एवं ओबीसी कर्मचारी, स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमलाल वाल्मीकि और अधिकारी संघ, राजू भाई अंबेडकर और महामंत्री अरविंद कुमार, भावदस के लल्ला बाबू द्रविड़ आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें:
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन कैसे भरा जाता है?
- UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023 : योगी सरकार का किसानों को तोहफा, खुशी से उछले किसान
- पीएम किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana) अब किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही 50% की छूट‚ जानिए पूरी प्रक्रिया