Intelligence Bureau Recruitment 2023: प्रदेश की कानून व्यवस्था में दखल डालने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए योगी सरकार ने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने का फैसला किया। इंटेलीजेंस ब्यूरो में खाली पड़े 2386 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और भी बेहतर हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में दखल डालने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए योगी सरकार अपने खुफिया तंत्र को और मजबूत करेगी। इसके लिए अभिसूचना विभाग (इंटेलीजेंस ब्यूरो) में खाली पड़े 2386 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। विभाग में भी लिपिकीय संवर्ग में लगभग 69 सिपाही और 72 उप निरीक्षक संवर्ग में 50 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं। जिन पर भर्ती प्रक्रिया का जल्द ही शुरू किया जायेगा।
Intelligence Bureau Recruitment 2023
राज्य सरकार ने फैसला किया है कि रिक्त पदों को भरने के साथ ही विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से भी लैस करेगी। यू०पी० के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए थे। इससे पहले 2021 में उन्होंने इंटेलीजेंस विभाग का पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण करते हुए 2506 अन्य पदों का सृजन भी किया था क्योंकि पहले विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 6701 हो गई। नए पदों की स्वीकृति के बाद विभाग को पुलिस विभाग से 2494 पद प्राप्त भी हो चुके हैं। वर्तमान में विभाग में 4315 पदों पर तैनाती है जबकि 2386 पद खाली हैं।
इसे भी पढें- UP Anganwadi Bharti 2023: यूपी में आंगनवाड़ी की नई भर्ती कब तक शुरू होगी‚ यहां जानिए पूरी जानकारी
मुख्यालय में इन पदों को भरा जाएगा
इंटेलीजेंस मुख्यालय में निरीक्षक के 57 पद हैं, जिसमें छह पद रिक्त हैं। इसी तरह उप निरीक्षक के 76, सिपाही के 149, निरीक्षक (गोपनीय)/ एसएचआर के छह, उप निरीक्षक (गोपनीय) के 34, उपनिरीक्षक (लिपिक) के 62, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 16, उप निरीक्षक (लेखा) के आठ, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के सात, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड सी के चार, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के चार, एसआई (एमटी) के एक, मुख्य सिपाही चालक चालक के 21 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी के 30 खाली पदों को भरा जाएगा। इसी तरह इंटेलीजेंस ब्यूरो की विशेष शाखा में 161 निरीक्षक के पद है, जिसमें चार पद अभी रिक्त हैं।
इस भी के तहत उप निरीक्षक संवर्ग में 43, आरक्षी संवर्ग में 549, उपनिरीक्षक (गोपनीय) संवर्ग में 27, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) संवर्ग में 11, उप निरीक्षक (लेखा) संवर्ग में 11, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) संवर्ग में 09, मुख्य सिपाही चालक संवर्ग में 02 एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में 36 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। इसी प्रकार एलआईयू विंग में भी उप निरीक्षक के 409 पदों, सिपाही के 1020 पदों, उप निरीक्षक (गोपनीय) 19 पदों, उप निरीक्षक (लिपिक) के 45 पदों, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 63 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी के 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
IG से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक सभी पद भरें जायेंगे
इंटेलीजेंस ब्यूरो में इस समय IG के तीन पद हैं, जो अभी तक खाली हैं। SP के पांच पद के सापेक्ष 02 पदों पर ही तैनाती है, जबकि 03 पद खाली हैं। SSP का भी एक पद खाली है। DSP/ZO के इंटेलीजेंस के हेड क्वार्टर में 22, स्पेशल ब्रांच में चार और एलआईयू में नौ पद खाली हैं। इसके साथ ही मंडलाधिकारी चित्रकूट, प्रयागराज, सहारनपुर, बस्ती एवं मिर्जापुर के पद रिक्त हैं। DSP (LIU) के वाराणसी, मुरादाबाद, आजमगढ़, झांसी, बस्ती, मिर्जापुर एवं गोंडा के पद खाली हैं। इसी प्रकार विभाग में लिपिक संवर्ग में लगभग 69% और सिपाही के 72 % एवं उप निरीक्षक के 50% पद रिक्त हैं।
Intelligence Bureau Recruitment के लिए आधिकारिक वेबसाइट- https://www.mha.gov.in/en पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढें-
- सरकारी टीचर कैसे बने (Sarkari Teacher Kaise Bane) 2023 Easy Steps यहां जानिए?
- मोबाइल नंबर से पीएफ कैसे चेक करें? | PF Kaise Check Kare Mobile se Easy Step 2023
- Police Inspector Kaise Bane: पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनें 2023? यहां देखें
- Loco Pilot Kaise Bane: लोको पायलट कैसे बनें 2023?
good information about Vacancy 2023 thanks