Anganwadi workers salary increased news : राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उप कार्यकर्ता और सहायिकाओं को एक बड़ी सौगात दी है और लंबे समय से इंतजार के बाद अब मानदेय में वृद्धि आंगनवाड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
महिला एवं बाल विकास आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए मानदेय में वृद्धि कर दी गई है। इसके बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3000 रुपए, उप कार्यकर्ताओं को 750 रुपए और सहायिका को 750 रुपए बढ़कर मिलने वाले हैं। इस वृद्धि का लाभ कार्यकर्ताओं को अगस्त से मिलने वाली सैलरी से होने लगेगा।
CM शिवराज ने की थी घोषणा
Anganwadi workers salary increased news: पिछले महीने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मेलन में मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की थी। यह घोषणा पूरी कर दी गई है और इसका लाभ प्रदेश की 84,665 आंगनबाड़ी और 12,670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली 1 लाख 80 हजार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा।
पहले इतना मानदेय मिलता था
Anganwadi workers salary increased news: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले मानदेय के रूप में 10 हजार रुपए दिए जा रहे थे, वृद्धि के बाद यह राशि 13 हजार हो गए हैं। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपए और राज्य सरकार की ओर से 8500रुपए दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 हो गया है, जिसमें से 3000 राज्य के और 3500 केंद्र से आएंगे। इसी तरह सहायिकाओं का मानदेय 5750 रुपए किया गया है, जिसमें राज्य के 3500 और केंद्र की ओर से 2250 का भुगतान होगा।
ये भी देखें: UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023 : योगी सरकार का किसानों को तोहफा, खुशी से उछले किसान, जल्द ही माफ होगा कर्ज
ये भी देखें: UP Police Recruitment 2023: युवाओं को तोहफा‚पुलिस के 53 हजार पदों पर होगी भर्ती‚10वी व 12वीं पास करें फटाफट आवेदन