हरियाणा चंडीगढ: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा की मौजूदा BJP- JJP गठबंधन सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की सैलरी में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सौगात दी है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले कर्मचारी की सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक हो गया है. वहीं, 10 साल के अनुभव वाले कर्मचारी की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल वाले कर्मचारियों का बेस रेट 18,100 रुपए हो गया है।
क्या है HKRN?
हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की शुरुआत की है जिसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य में कान्ट्रैक्ट/DC रेट की सभी भर्तियों को पूरा करना है। अभी तक सभी विभाग अपने आप ही ये भर्तियाँ करते थे जिसमें बहुत भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब HKRN पोर्टल यानी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ये सभी भर्तियाँ की जा रही है। जिससे की होने वाली भर्तियों में कोई भ्रष्टाचार न हो सके।
हरियाणा राज्य में कच्चे कर्मचारियों (DC रेट) की भर्ती जो अभी तक ठेकेदार के माध्यम से होती थी वो अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के द्वारा की जा रही है लेकिन हरियाणा सरकार के इस कदम से नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा खत्म हो जाएगी व भ्रष्टाचार भी खत्म होगा।
ये भी देखें: EPFO Today News 2023 : EPFO का ऐलान अब कर्मचारियों को 7500 रुपये की जगह मिलेंगे 25000 रुपये महीना
ये भी देखें : आउटसोर्स कर्मचारियों को देना होगा न्यूनतम वेतन, ओवर टाइम और बोनस राशि, पीएफ, ईएसआईसी मिलेगा